Greater Noida News : जीएनआईटी कॉलेज में छात्र को पीटकर अधमरा किया
Student beaten to death in GNIT college
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:45 AM
ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के जीएनआईटी कॉलेज में कुछ छात्रों ने एक छात्र को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर स्थिति में छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्र अभिषेक भाटी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके कॉलेज में साथ पढ़ने वाले प्रशांत, अतुल, आदित्य, लकी सहित अन्य कई छात्रों ने उसे अकेला देखकर घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौंज की। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों व रॉड से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। लोगों के मौके पर आने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी छात्रों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अभिषेक भाटी व आरोपी छात्रों के बीच वाद विवाद हुआ था।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।