Greater Noida News : 12वीं मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या
Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 01:14 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । अलग-अलग स्थानों पर गए ग्रेजुएशन के छात्र सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के विक्ट्री क्रॉस रोड सोसायटी के टावर बी में सुधीर अवस्थी अपने परिवार सहित रहते हैं। बीती शाम उनके (20 वर्षीय) पुत्र आर्यन अवस्थी ने अपने फ्लैट की 12वीं मंजिल से अचानक छलांग लगा दी। 12वीं मंजिल से नीचे जमीन पर गिरने के कारण आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आर्यन ग्रेजुएशन कर रहा था और उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि वह कुछ दिनों से गुमसुम रह रहा था। वहीं थाना बिसरख क्षेत्र के सुपरटेक इकोविलेज में रहने वाले (41 वर्षीय) अभिषेक जैन पुत्र महेंद्र जैन ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि अभिषेक जैन आईटी सेक्टर में काम करते थे और उनकी पत्नी 10 दिन पूर्व ही मायके गई थी। अभिषेक जैन ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में कोई ठोस जानकारी पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।