Greater Noida News : वर्ल्ड जूनियर वुशु में स्वर्ण पदक जीतकर घर पहुंचे तनिष का दुजाना पहुँचने पर स्वागत
Greater Noida News : Tanish reached home after winning gold medal in World Junior Wushu, welcomed on reaching Dujana
भारत
चेतना मंच
13 Dec 2022 04:51 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा, इंडोनेशिया मे आयोजित हुई वर्ल्ड जूनियर वुशु चैंपियनशिप में दुजाना निवासी चेनसिंह नागर के पुत्र तनिष नागर के 56 किलोग्राम भार मे देश के लिए गोल्ड मैडल जीतने पर दुजाना गाँव पहुँचने पर ग्रामवासियों ने तनिष का स्वागत व सम्मान किया।
Greater Noida News :
दुजाना निवासी शिक्षाविद मास्टर भूपेन्द्र नागर ने बताया कि तनिष ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया,सेमीफाइनल मे कजाकिस्तान व फाइनल में ईरान के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। गाँव पहुँचने पर ग्रामवासियों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से तनिष का स्वागत किया। ओमपाल प्रधान ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बेहतर कोचिंग व स्कॉलरशिप की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर उत्तर प्रदेश वुशु फेडरेशन के सचिव मनीष कक्कड़,सेकेट्री अजय शर्मा, अजीत नागर,अनिल नागर,पंकज जायसवाल,सुमित,अमित रोसा,श्यामेन्द्र प्रधान,बेगराज सूबेदार,तेजराम सिंह,रूपचंद वर्मा आदि लोगों की उपस्थिति रहे।