Greater Noida News : कुलेसरा गांव से पकड़ा टाटा का नकली नमक
Fake Tata Salt File Photo
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:57 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने सूचना के आधार कुलेसरा गांव में छापा मारकर टाटा कंपनी का नकली नमक बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी टाटा कंपनी के नाम पर नकली नमक बेच रहा था।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी पवन यादव ने बताया कि टाटा साल्ट के कंजूमर प्रोडक्ट ऑपरेशनल मैनेजर पवन कुमार ने सूचना दी कि कुलेसरा गांव में उनकी कंपनी के नाम पर नकली नमक बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर टाटा साल्ट के कर्मियों को साथ लेकर पुलिस ने कुलेसरा गांव में छापा मारा। यहां से अमर पुत्र गजराज को हिरासत में लिया गया। इसके गोदाम से 2850 पैकेट टाटा नमक के बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अपने गोदाम पर टाटा साल्ट कंपनी की पैकिंग में साधारण नमक भरकर उसे बेचता है और पिछले काफी समय से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था।