Greater Noida News : युवती की मौत से गांव में तनाव
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:55 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र के चौना गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। थाना जारचा पुलिस को सूचना मिली कि चौना गांव निवासी सत्ते की 19 वर्षीय पुत्री नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका नेहा का पिता सत्ते हाल में जेल में बंद है। गत दिनों चौना व ततारपुर गांव के लोगों के बीच हुए हिंसक बवाल के आरोप में पुलिस ने उसे गत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नेहा की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में तनाव भी व्याप्त हो गया है। इस मौत पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी गांव में गत दिन हुए बवाल के आरोप में चार और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में पुलिस अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एनटीपीसी चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर अमित, रवि सूरज व विजय को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी गत दिनों चौना व ततारपुर गांव के लोगों के बीच हुए हिंसक बवाल में शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज थी और वह फरार चल रहे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि बवाल के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।