Greater Noida News : बिल्डर के स्टाफ ने बुजुर्ग को बेहरमी से पीटकर कर किया लहूलुहान
The builder's staff brutally thrashed the elderly man and bled him
भारत
RP Raghuvanshi
13 Oct 2022 06:32 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री अमारा सोसाइटी में एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से बेरहमी के साथ की गई मारपीट का मामला सामने आया है। छत पर रखी टंकी से बह रहे पानी को बंद करने के लिए कहना वृद्ध को खासा महंगा पड़ा। सोसाइटी के प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन ने पानी बंद करने के विवाद में वृद्ध के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की और उन्हें लहूलुहान कर दिया।
Greater Noida News :
विक्ट्री अमारा सोसाइटी में प्रताप सिंह टॉप फ्लोर पर फ्लैट नंबर-1205 में अपने परिवार सहित रह रहे हैं। बुधवार को उनकी छत पर लगी पानी की टंकी ओवरफ्लो हो गई जिस कारण छत से पानी बहने लगा। प्रताप सिंह ने नीचे मेंटेनेंस ऑफिस में जाकर प्लंबर को टंकी ओवरफ्लो होने की सूचना दी और पानी बंद करने को कहा। इस बात को प्लंबर ने सुनकर अनसुना कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया। प्रताप सिंह का आरोप है कि वाद विवाद के दौरान प्लंबर जतिन व उसके साथी इलेक्ट्रीशियन गौरव ने उनके साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया लेकिन वहां खड़े गार्ड भी मूकदर्शक बने रहे। थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।