Greater Noida News : पुलिस कमिश्नर ने दिलाई राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ
The commissioner administered the oath of national unity and integrity
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:57 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। भारत रत्न व लौह पुरूष के नाम से विख्यात देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 147 वी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई।
Greater Noida News :
लिस कमिश्नर आलोक सिंह ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई । लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके पद चिन्हों व आदर्शो का अनुकरण करने की प्रेरणा देते हुये कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता व कार्यो का ही परिणाम है जो देश की एकता व अखंडता को सम्भव बनाया जा सका।
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था रवि शंकर छवि, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती भारती सिंह, सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।