Greater Noida News : लव जिहाद के अपराधी को मिले कड़ी से कड़ी सजा: नवीन शर्मा
लव जिहाद के प्रकरण की पूरी जानकारी लिखित में कोतवाल को सौंपते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:10 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । दनकौर कस्बे में प्रकाश में आये लव जिहाद के मामले में हिंदू युवा वाहिनी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिला संगठन महामंत्री ने लव जिहाद के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संगठन महामंत्री नवीन शर्मा ने कहा कि पकड़े गए लव जिहाद के अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सजाा ऐसी होनी चाहिए जो ऐसे असामाजिक तत्वों के लिए एक मिसाल बन सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लव जिहाद की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जल्द ही स्कूलों व कालेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत बेटियों को ऐसे लोगों से सावधान रहने तथा किसी भी मुसीबत की घड़ी में संगठन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
नवीन शर्मा
बता दें कि सोमवार को दनकौर कस्बे में लव जिहाद का मामला सामने में आया था। 'चेतना मंच' के न्यूज पोर्टल ने इस मामले कसे सबसे पहले प्रकाशित किया है। इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संगठन महामंत्री नवीन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोपी चांद पुत्र हबीब को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। कस्बे की एक युवती ने थाने में दी शिकायत में बताया था कि वह एक कॉलेज से डिप्लोमा कर रही है। कॉलेज आने जाने के लिए उसने एक ऑटो बुक किया हुआ था। ऑटो चलाने वाले युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे नजदीकियां बढ़ा ली। युवती ने आरोप लगाया कि उक्त युवक अपने परिवार की मजबूरियां बताकर लगातार उससे पैसे ऐंठ रहा था। जब वह युवक उसे ज्यादा ब्लैकमेल कर शादी का दबाव डालने लगा तो युवती ने उसके बारे में खोजबीन की।इस दौरान युवती को पता चला कि लड़का हिंदू धर्म से नहीं है वह मुस्लिम समाज से है। इस बात की जानकारी मिलने पर युवती ने हिंदू युवा वाहिनी से संपर्क किया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एकत्रित होकर थाना दनकौर पुलिस से संपर्क किया और उक्त युवक चांद पुत्र हबीब निवासी ऊंची दनकौर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर चांद पुत्र हबीब के विरुद्ध 420 आईपीसी व 3 /5 रिलिजियस कन्वर्जन एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गयी है।