Greater Noida News : त्यागी समाज की नाराजगी भाजपा को पड़ी भारी
Greater Noida News: The displeasure of the Tyagi community cost the BJP
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:49 PM
Greater Noida News : त्यागी समाज की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी को खतौली विधानसभा के उपचुनाव में भारी पड़ गई त्यागी समाज ने भारतीय जनता पार्टी से इस कदर नाराजगी जताई कि भाजपा को खतौली विधानसभा के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
Greater Noida News :
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में त्यागी समाज ने भाजपा के विरोध का पहले से ही ऐलान किया था और जब कल चुनाव के परिणाम आए तो उससे भाजपा के होश उड़ गए यही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कि कल शामली में होने वाली प्रेस वार्ता को भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया बताते चलें कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर पश्चिमी प्रदेश का त्यागी समाज भाजपा से काफी नाराज चल रहा था और जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई वैसे ही त्यागी समाज ने भाजपा का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया और इसका असर खतौली के विधानसभा उपचुनाव में देखने को मिला। यदि भाजपा ने समय रहते त्यागी समाज को नहीं साधा तो 2024 में होने वाले आम लोकसभा के चुनाव में भी नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है।