Greater Noida News : नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना आज होगा पूरा
Greater Noida News : The dream of building a house near Noida airport will be fulfilled today
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:42 AM
Greater Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अपना घर बनाने का सपना देख रहे लगभग 64,258 आवेदकों की किस्मत का फैसला आज ड्रॉ के द्वारा किया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की आवासीय भूखंड योजना में 477 रेजिडेंशियल प्लॉट की स्कीम निकाली गई थी जिसके लिए ड्रॉ शुरू हो गया है। सेक्टर-क्क३ के सामुदायिक केंद्र में ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। ड्रॉ प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 2 सेवानिवृत्त आईएएस और एक जज मौके पर मौजूद है।
Greater Noida News :
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले दिव्यांग आवेदकों का ड्रॉ निकाला जा रहा है। इसके बाद किसान और फिर सामान्य आवेदकों का नंबर आएगा। अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो सबसे पहले 60 मीटर के भूखंडों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद 90 मीटर और फिर 120 मीटर के भूखंडों के लिए ड्रॉ होगा। इसी तरह क्रम से 162, 200, 300, 500, 1000 और 2000 वर्ग मीटर के भूखंडों का ड्रॉ निकाला जाएगा। खबर लिखे जाने तक ड्रॉ की प्रक्रिया जारी थी।