Greater Noida News :आरटीई योजना के तहत गरीब बच्चों की शिक्षा का सपना होगा साकार
Greater Noida News :The dream of education of poor children will come true under RTE scheme
भारत
चेतना मंच
04 May 2023 07:01 PM
Greater Noida News : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिले कराने को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते डीएम द्वारा आरटीई योजना के तहत गरीब बच्चों के दाखिले को लेकर स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के साथ बैठक की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने किया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूल प्रबंधक द्वारा चिन्हित बच्चों के दाखिले देने पर आनाकानी करने वाले स्कूलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Greater Noida News :
योगी आदित्यनाथ के हृदय से जुड़ी हुई है योजना
अपर जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा की सभी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्य के द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत चयनित बच्चों का अपने स्कूलों में दाखिला लेने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बढ़ती जाए। उन्होंने कहा कि यह माननीय मुख्यमंत्री के हृदय से जुड़ी हुई योजना है और उनकी स्पष्ट मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रहे। इसलिए योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अपने स्कूलों में पात्र बच्चों के दाखिला करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
आवेदन की समस्याओं के लिए जमा करनी होगी रिपोर्ट
अपर जिलाधिकारी ने कहा की शिक्षा विभाग के द्वारा लाॅटरी के माध्यम से जिन गरीब बच्चों की सूची स्कूलों को दी गई है, उनका प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए दाखिले करना सुनिश्चित किया जाएं। यदि उनके आवेदन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नजर आती है, तो उसका निस्तारण कराने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जमा करें। ताकि उस प्रकरण की जांच करते हुए उस पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जा सके।
दाखिला ना देने पर स्कूल के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि किसी भी निजी स्कूलों के प्रबंधकों के द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को दाखिला देने में कोई भी लापरवाही ना बरती। कोई भी ऐसा प्रकरण जिला प्रशासन के संज्ञान में आता है तो संबंधित स्कूल के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।