Greater Noida News: मथुरा घूमने गया परिवार, चोरों ने तोड़ा ताला
Greater Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:55 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा-2 क्षेत्र के बीटा प्रथम में एक मकान से चोरों ने लाखों रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने अपनी नौकरानी पर चोरी का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक अनिरुद्ध मिश्रा अपने परिवार सहित बीटा-1 में रहते हैं। गत 11 जून को वह अपने परिवार सहित मथुरा घूमने के लिए गए थे। 12 जून को जब वह वापस लौटे तो उन्हें मकान का ताला टूटा हुआ मिला। जब वह घर के अंदर दाखिल हुए तो उन्हें घर की अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ मिला। चोर अलमारी के लॉकर से सोने की चेन, अंगूठी, कंगन व अन्य ज्वेलरी को चोरी कर ले गए थे।
पीडि़त ने इसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त ने अपने घर काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।