Greater Noida News : राज्यसभा व यूपी विधानसभा में उठेगा किसानों का मुद्दा : अजय चौधरी
The issue of farmers will arise in Rajya Sabha and UP Vidhan Sabha: Ajay Chaudhary
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:19 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। एनटीपीसी दादरी मे गिरफ्तार हुए किसानों से छपरौली विधायक डॉ अजय चौधरी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय शिष्टमंडल ने जिला जेल में किसानों से मुलाक़ात कर उनको हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। विधायक अजय चौधरी ने कहा कि वह किसानों के इस मसले को विधानसभा में भी उठाएंगे। लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी इस मामले को राज्यसभा में भी उठाएंगे।
Greater Noida News :
जेल मे बंद किसान नेता सुखबीर खलीफा ने प्रतिनिधि मंडल को बताया की किस प्रकार पुलिस ने धरने से लौटते हुए महिलाओं और बुजुर्गों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जिससे कई महिलाएं और बुजुर्ग किसान घायल हो गए हैं। किसानों को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रवक्ता यतेंद्र कसाना ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय चौधरी बिहारी सिंह ने 1990 में एनटीपीसी के मुआवजे को 8 रूपये से 88 रूपये तक कराया था। तभी यह सहमति भी बनी थी किस भूमि अधिग्रहण से प्रभावित प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को एनटीपीसी में नौकरी दी जाएगी। साथ ही गांव का समुचित विकास किया जाएगा। लेकिन बाद में एनटीपीसी ने केवल 182 लोगों को ही नौकरी दी। इसके अलावा गांवों का समुचित विकास भी नहीं किया। अब जब किसान अपनी मांगों को पूरी करने के लिए शांतिपूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहा है तो उसे लाठियों से पीटा जा रहा है।
Greater Noida News :
प्रतिनिधिमंडल में लोकदल किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष राममेहर गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता गीता निगम, अजीत दौला, मनवीर भाटी, ओमकार नगर, सतवीर नेताजी आदि शामिल थे।