Greater Noida News : कलेक्शन एजेंट को लूटने वाले बदमाश सलाखों के पीछे
भारत
चेतना मंच
18 Jul 2022 07:50 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । कलेक्शन एजेंट को लूटने वाले तीन शातिर लुटेरे को थाना दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई नगदी में से 11 हजार रुपए,दो तमंचे, 5 स्मार्ट कार्ड, पेनड्राइव, कार्ड रीडर व घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मायचा पुल के पास जांच के दौरान बाइक सवार चार युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया जबकि इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रोहित पुत्र रामकिशोर, विकास पुत्र महेंद्र जाटव व आलम पुत्र गनी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने फरार साथी का नाम मनीष बताया।
पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, चाकू,11हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने 11 जुलाई को कलेक्शन एजेंट राजेश से शाहपुर की फैक्ट्री के पास 17500 रुपए लूटे जाने की घटना का इकबाल किया।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 11 जुलाई को लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना आलम के घर पर बनाई थी। आलम ने ही उन्हें सूचना दी थी कि कलेक्शन एजेंट राजेश पैसा लेकर जाने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए रोहित वह आलम पर जनपद के कई स्थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस गैंग का लीडर मनीष है और वह अपने साथी के साथ मिलकर लूटपाट व राहजनी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस फरार मनीष की तलाश कर रही है।
कलैक्शन एजेंट के दावे बताए झूठे
दादरी पुलिस द्वारा पकड़े गए लुटेरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कलेक्शन एजेंट से महज 17500 लूटे गए थे जबकि पीडि़त ने करीब डेढ़ लाख रुपए लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब पकड़े गए लुटेरों से कलेक्शन एजेंट से लूटी गई नकदी के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया के कलेक्शन एजेंट से केवल 17500 ही मिले थे। पुलिस ने जब उन्हें बताया कि डेढ़ लाख रुपए की नगदी लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज है। इस पर लुटेरों ने साफ कहा कि उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है उसे वह कबूल रहे हैं लेकिन कलेक्शन एजेंट से केवल 17 500 ही लूटे गए थे। इसके बाद जब कलेक्शन एजेंट से पुलिस ने पूछताछ की तो है बगले झांकने लगा। कुछ ऐसा ही रोचक मामला दर्जनों थाना दादरी क्षेत्र में भी प्रकाश में आया था यहां एक कत्था व्यापारी ने अपने ड्राइवर के खिलाफ कार वह उसमें रखे 18 लाख रुपए ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब कार चालक व उसके बहनोई को गिरफ्तार किया तो उनके पास से तकरीबन 62 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई थी।