Greater Noida News : बबीता नागर के स्वागत का सिलसिला जारी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:44 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। विश्व पुलिस गेम्स (वर्ल्ड पुलिस चैंपियनशिप) में कुश्ती (रेसलिंग) का स्वर्ण पदक जीतकर पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने वाली देश की लाड़ली बेटी बबीता नागर का कल जनपद आगमन पर जगह-जगह हुआ शानदार स्वागत हुआ। उनके स्वागत का सिलसिला जारी है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज नागर ने कहा कि हमारी बहन ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है, सभी क्षेत्रवासियों में इस जीत से खुशी की लहर है।
साथ ही खेलों में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं उससे उनका हौसला बढेगा।दिल्ली एयरपोर्ट से ही गाडिय़ों के लम्बे काफिले के साथ डीएनडी, नोएडा, ममुरा, गढ़ी चौखंडी, परथला चौक, इटेड़ा गोलचक्कर, एक मूर्ति गोलचक्कर, गौरमॉल, रोजायाकूबपुर, जलालपुर, सैनी, सुनपुरा, बेदपुरा व अपने गांव सादल्लापुर में पहुंची पहलवान बबीता के स्वागत में भारी हुजुम मौजूद था।
इस अवसर पर राज नागर जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, अजय प्रधान अच्छेजा, फकीरचंद नागर, अजय चौधरी, रविन्द्र भाटी, मनुपाल बैसला, जोगिंदर चौधरी, सतन पहलवान, एड.राजकुमार नागर, पप्पू प्रधान, अमरीश भाटी , मौजीराम नागर, यतेंद्र कसाना, दीपक नागर, श्यामसिंह नागर, अमरजीत तंवर, सरजीत तंवर आदि।