Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:35 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । कुलेसरा गांव में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह का कारण बताया जा रहा है। थाना ईकोटेक 3 प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बीती शाम कुलेसरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली।
Greater Noida News :
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक का नाम उपेंद्र बाल्मीकि उर्फ नरेश पुत्र भगवानदास है और वह मूल रूप से बरेली का रहने वाला था। उपेंद्र अपनी पत्नी के साथ कुलेसरा में किराए पर रह रहा था। वह पिछले काफी समय से बेरोजगार चल रहा था। इस बात को लेकर अक्सर उसके घर में कलह होती थी। बेरोजगारी में पारिवारिक कलह के कारण उपेंद्र मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। बुधवार को भी पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। थाना प्रभारी ने आशंका जताई है कि संभवत पारिवारिक कलह के कारण ही उपेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।