Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
RP Raghuvanshi
21 Apr 2023 06:18 PM
Greater Noida News : थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के डेरीन गांव में बीती रात्रि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि डेरीन गांव में राहुल के मकान में किराए पर रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त अंकित पुत्र बबलू सिंह निवासी शहजानपुर के रूप में हुई। अंकित डेरिन गांव में अकेला रह रहा था और एक निजी कंपनी में काम करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।