Greater Noida News : खुलेआम तमंचा लेकर घूमना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा
Greater Noida News: The young man had to roam openly with illegal pistol, the police caught him
भारत
चेतना मंच
29 Mar 2023 07:40 PM
Greater Noida News : थाना बिसरख पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 तमंचा, 315 बोर और 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Greater Noida News :
मुखबिर द्वारा मिली सूचना
थाना बिसरख एसएचओ ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हत्यारों के साथ घूम रहा है। जानकारी को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को फ्रेंच अपार्टमेंट सोसायटी के गेट नंबर 1 के पास वाले चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अरुण पुत्र राजेश मूल रूप से सेक्टर 3 थाना बिसरख नया गांव का रहने वाला है।
यह सामान किया बरामद
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी का पहला कोई क्राइम इतिहास नहीं है। पुलिस ने आरोपी के पास से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 315 बोर बरामद किए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।