Greater Noida News : रेडीमेड गारमेंट की दुकान में की थी चोरी, पुलिस ने दबोचा
Greater Noida News : Gangster on those who kidnapped the student
भारत
चेतना मंच
18 May 2023 06:36 PM
Greater Noida News : चिपयाना गांव स्थित रेडीमेड गारमेंट की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार व उसमें कपड़े से भरे दो बड़े बॉक्स भी बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि गत 29 अप्रैल को चिपयाना गांव में लोटन सिंह की रेडीमेड गारमेंट की दुकान में चोरी हो गई थी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
Greater Noida News :
इस दौरान दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालने पर पुलिस को चोरो के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को जांच के लिए रोका। कार में रखे डब्बे में रेडीमेड कपड़े भरे हुए थे। शक के आधार पर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त कपड़े चोरी के हैं और उसने यह कपड़े अपने साथी राहुल के साथ मिलकर गत 29 अप्रैल को चोरी किए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम फरहान पुत्र नवाब निवासी सलमानी मोहल्ला मोदीनगर है। इसके फरार साथी राहुल की तलाश की जा रही है।