Greater Noida News : घर के बाहर खड़ी ट्रॉली को उड़ा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Greater Noida News : Thieves took away the trolley parked outside the house, incident captured in CCTV
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:45 AM
Greater Noida News : शहर में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसी ही एक घटना थाना सूरजपुर के गांव बेगमपुर में देखने को मिली है। घर के बाहर खड़ी ट्रॉली को चोर ट्रैक्टर में जोड़ कर उड़ा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
Greater Noida News :
ट्रैक्टर के साथ आए थे चोर
ग्रेटर नोएडा के गांव बेगमपुर में सलाउद्दीन अपने परिवार के साथ रहता है। सलाउद्दीन की ट्रॉली घर के बाहर खड़ी हुई थी। रात्रि में ट्रैक्टर के साथ कुछ अज्ञात चोर आए और ट्रॉली को अपने साथ ले गए। एडवोकेट सुनील गुर्जर ने बताया कि जब पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया और पीड़ित को भगा दिया गया। अब फसल काटने का समय है, जिस वजह से बिना ट्रॉली के पीड़ित को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस का बयान
थाना सूरजपुर पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।