Greater Noida News : बंद पड़े मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida News: Two accused arrested for stealing by breaking the lock of locked houses
भारत
चेतना मंच
15 Apr 2023 03:38 PM
,
Greater Noida News : थाना बिसरख पुलिस ने बंद मकानो में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की घटनाओं में सहभागी अन्य साथियों की जांच में जुटी है।
Greater Noida News :
चोरी का सामान खरीदता था आरोपी राहुल
शहर में बढ़ती चोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस आए दिन कड़ी मशक्कत कर रही है। बिसरख पुलिस ने बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी जावेद और राहुल को गिरफ्तार किया है। जावेद पुत्र अनवर मूल रूप से थाना दादरी के नई आबादी का रहने वाला है। आरोपी राहुल पुत्र जगदीश वर्मा मूल रूप से सिकंदराबाद का रहने वाला है। आरोपी राहुल पेशे से सुनार है। दोनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं।
संदूक का ताला तोड़कर दिया था चोरी की घटना को अंजाम
आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 अप्रैल को ग्रीन पार्क कॉलोनी, चिपयाना बुजुर्ग गौतम बुध नगर में मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत बिसरख थाना में की थी। आरोपियों ने दूसरी घटना पंचलेक कॉलोनी, नरेंद्र नगर चिपयाना बुजुर्ग में अंजाम दिया था। जहां आरोपियों ने घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर नगदी और पैसे चुरा कर फरार हो गए थे। आरोपी पहले भी अपने साथियों के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
चोरी किया गया यह सामान किया बरामद
पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी जावेद को लाल कुआं के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी राहुल को जावेद की निशानदेही पर केसरीवाडा बडा बाजार सिकन्द्रबाद जिला बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल पेशे से सुनार है। जो चोरी किए गए जवाहरात और सोने चांदी की चीजों को खरीदता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 सिक्के, 01 पायल, बच्चो के चाँद, सूरज, ढोलना, 01 लेडिज अंगूठी और घटना में प्रयुक्त एक कार आई 10 बरामद की है।
पुलिस का बयान
बिसरख पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जावेद शातिर किस्म का चोर है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर बंद पड़े मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी जावेद की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों की जांच में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।