Greater Noida News : हरलाल में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर कल
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:58 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । नॉलेज पार्क प्रथम स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस में कल से दो दिनों का मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक प्रो. डा. टी दुहान ने बताया कि इस मेगा जॉब फेयर में मैनेजमेंट, आईटी, लॉ, फार्मेंसी, बायोटेक्नोलॉजी से संबंधित 30 से 35 कंपनियां हिस्सा लेंगी। 7 व 8 अप्रैल को होने वाले इस फेयर में 500 के करीब विद्यार्थियों के जुडऩे की संभावना है। डा. दुहान ने बताया कि देश की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियां छात्रों को अच्छे वेतनमान पर अपने यहां नियुक्त करना चाहती हैं।