Greater Noida News : कार से स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:23 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना कासना पुलिस द्वारा कार पर खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया है। थाना कासना के थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान कासना बस स्टैंड के पास से स्विफ्ट कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों ने स्विफ्ट कार से स्टंटबाजी की थी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पुलिस ने कार को भी सीज कर लिया है।
थाना कासना के थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि स्विफ्ट कार सवार दो युवकों ने कार को चलाते हुए स्टंटबाजी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार नंबर के आधार पर स्टंटबाजी करने वाले नकुल पुत्र सुरेंद्र निवासी लडपुरा ग्रेटर नोएडा कुनाल पुत्र सुनील निवासी निठारी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों युवकों का स्टंट का वीडियो वायरल हुआ था।