Greater Noida News : केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने किया ट्रेड शो का उद्घाटन
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:36 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आज केंद्रीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश ने एचजीएच इंडिया के 11वीं होम टैक्सटाइल होम डेकोर हाउस नियर तथा गिफ्ट के टे्रड शो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह, एमएसएमई मंत्रालय के सचिव बीबी स्वैन, विकास आयुक्त (हैंडीक्राफ्ट) शांतनु तथा प्रख्यात फैशन डिजाइनर सुनीत वर्मा भी मौजूद थे।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने विधिवत फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एचजीएच इंडिया के इस 11वें ट्रेड शो का कार्यक्रम ऐसे समय पर हो रहा है जब हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अरूण रूंगटा के नेतृत्व में एचजीएच इंडिया होम डेकोर, गिफ्ट एवं हाउसवेयर क्षेत्र के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के छोटे एवं बड़े ब्रांड निर्माताओं को एक साथ लेकर इसका आयोजन कर रहा है। यह साथ में लेकर आगे बढऩे का सही समय है। कपड़ा मंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री कपड़ा उद्योग के संवर्धन तथा विकास के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। उनके मंत्रालय ने इस दिशा में काफी अच्छे प्रयास किए हैं। जिसका लाभ कपड़ा उद्योग तथा उद्यमियों को मिलेगा।
इस अवसर पर एचजीएच इंडिया के ट्रेड शो के आयोजक तथा टैक्सजोन इर्फोमेशन सर्विसेज प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक अरूण रूंगटा भी मौजूद थे।