Greater Noida News : उप्र. मुख्य सचिव व डीजीपी ने किया एक्सपो मार्ट का निरीक्षण
भारत
चेतना मंच
07 Sep 2022 07:54 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । वल्र्ड डेरी समिट 2022 के उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित कार्यकम को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने आज उप्र के डीजीपी व मुख्य सचिव एक्सपो मार्ट पहुंचे।
वल्र्ड डेरी समिट 2022 का आयोजन 12 सितंबर से एक्सपो मार्ट में होगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। इसके अलावा विदेशों के 280 डेलिगेट्स भी शिरकत करेंगे। वर्ल्ड डेरी समिट इससे पहले भारत में 1974 में हुआ था, लेकिन अब 48 वर्ष बाद इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। सम्मेलन में डेयरी प्रसंस्करण, कंपनियों के सीईओ और बड़े अधिकारी, डेयरी किसान, डेयरी उद्योग के आपूर्तिकर्ता, शिक्षाविद और सरकारी प्रतिनिधि आदि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में वैज्ञानिक, तकनीकी और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने आज सुबह उप्र के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा व डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान एक्सपो मार्ट पहुंचे। इस दौरान मेरठ मंडल आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, गौतमबुद्घनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार सहित पुलिस विभाग व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक डीजीपी व मुख्य सचिव एक्सपो मार्ट का निरीक्षण कर रहे थे।