Greater Noida News : अवैध हथियारों के बल पर चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम, 15 मुकदमे दर्ज
Greater Noida News: Illegal killers used to execute incidents of theft, 15 cases registered
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:11 AM
Greater Noida News : शहर में बढ़ती आए दिन चोरी और लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते दादरी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने घरों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Greater Noida News :
हथियार के बल पर करता था लूट
थाना दादरी पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी अजय को गिरफ्तार किया है। अजय मूल रूप से काशीराम कॉलोनी सेक्टर-ज्यू-2, ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। आरोपी एक शातिर किस्म का चोर है। आरोपी अवैध अस्लाह के बल पर लूट और चोरी की घटनाऐ करता था। आरोपी चोरी की घटना में काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है।
1 दर्जन से अधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध हथियारों के बल पर घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी पर 10 मुकदमे दादरी थाना, चार मुकदमे कसना थाना और एक मुकदमे सूरजपुर थाना में पंजीकृत है। आरोपी कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। अभी तक वह तकरीबन एक दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
चोरी के प्रयास में असफल रहा था आरोपी
आरोपी 28 मार्च को सेक्टर ज्यू-2 में घर में घुसकर चोरी की घटना अन्जाम देने का प्रयास कर रहा था लेकिन लेकिन वह सफल रहा। मामले में पीड़ित आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। दादरी पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।