Greater Noida News : विवो कंपनी ग्रेटर नोएडा में करेंगी 1100 करोड़ रुपए का निवेश
Greater Noida News: Vivo company will invest Rs 1100 crore in Greater Noida
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:52 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा उद्यमियों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। बाहर से आई विभिन्न कंपनियां यहां निवेश करना चाहती हैं। ग्रेटर नोएडा में विवो कंपनी 1,100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, जिसकी परियोजनाओं की पूर्ण होने के बाद 12 करोड़ मोबाइल फोन का निर्माण होगा। इस साल विवो कंपनी भारत में बने 10 लाख मोबाइल फोन का निर्यात करने की योजना पर काम कर रही है।
Greater Noida News :
पहले चरण के रूप में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश
विवो कंपनी द्वारा पिछले साल पहली खेप सऊदी अरबिया और थाईलैंड में भेजी गई थी। इस साल के अंत तक कंपनी 7,500 करोड़ के निवेश के पहले चरण के रूप में 3,500 करोड़ रुपये को पूरा करेगी। जिसमें 2,400 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही कर चुकी है। देश की कंपनियों का राजस्व चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान आधा रह सकता है।
19-21 फीसदी तक बढ़ सकता है कंपनियों का राजस्व
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इस दौरान दूसरी कंपनियों के राजस्व में 10-12 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जो 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 22.8% की बढ़ोतरी की तुलना में 10 फीसदी कम रह सकती है। क्रिसिल ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में इन कंपनियों का राजस्व 19-21 फीसदी तक बढ़ सकता है। जो 2021-22 के पूरे साल में 27 फीसदी की दर से बढ़ा था। इनके परिचालन मार्जिन में तीन फीसदी की गिरावट आ सकती है। क्रिसिल ने 47 सेक्टर की कुल 300 कंपनियों की रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी दी है। कमोडिटी और निर्यात केंद्रित क्षेत्रों जैसे टेक्सटाइल्स, जेम्स एवं जूलरी और सूचना एवं प्रौद्योगिकी वाली सेवाओं के राजस्व में गिरावट आएगी।