Greater Noida News : ग्रेनो में चलाया वॉक टू डस्टबिन अभियान
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:48 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वॉक टू डस्टबिन अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। टीम ने कूड़े के लिए दो डस्टबिन रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव के नेतृत्व में चले इस अभियान में सेक्टर बीटा-1 अल्फा -1, सेक्टर-1 और टेकजोन -4 के रेहड़ी-पटरी व क्योस्क लगाने वाले दुकानदारों को जागरूक किया गया। सलिल यादव ने बताया कि यह अभियान अन्य सेक्टरों में भी चलाया जाएगा।
सलिल यादव ने ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और जूट व कागज के थैले का इस्तेमाल करने की अपील की। प्राधिकरण के स्वच्छता अभियान से जुड़ी सहयोगी संस्था फीडबैक फाउंडेशन डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी।