Greater Noida news : थाना दादरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिया के पास से जुल्फी उर्फ जुल्फीकार पुत्र अल्लामैहर निवासी ग्राम कलोंदा को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी थाना जारचा से गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।