Greater Noida News : केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाएं प्रभावी तौर से लागू करें : सांसद
Greater Noida News : Which schemes should be effectively implemented by the Central and State Governments : MP
भारत
चेतना मंच
29 Dec 2022 04:53 PM
Greater Noida News : कलेक्ट्रेट परिसर में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ''दिशा" की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। सांसद डा. महेश शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्रा ने पूर्व की मीटिंग के दौरान कार्यवृत्त के बारे में बताया उसके बाद जनपद के समस्त विभागों के अधिकारियों से नये कार्य की विभागानुसार प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी अध्यक्ष (दिशा) के समक्ष साझा की।
Greater Noida News :
सांसद डा. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना व प्रधानमंत्री कौशल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार एवं हर घर नल कनेक्शन एवं केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे भी विस्तृत जानकारी अधिकारियों द्वारा बतायी गई। सांसद द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिन क्षेत्रों में इन योजनाओं का लाभ सही तरीके से लोगों को नहीं मिल रहा है उन तक सभी योजनाओं का लाभ कैम्प के माध्यम से पहुंचाया जाये। सभी अधिकारी समयबद्ध सीमा के अन्तर्गत योजनाओं को पूर्ण कर जन प्रतिनिधियों को अवगत करायें। नोएडा के ग्रामीण क्षेत्र व कालोनियों में साफ-सफाई एवं जल भराव को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और मौसम में बदलाव के कारण बीमारियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। जिसके रोकथाम के लिए उचित कदम उठाया जायें।
इस मीटिंग में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, श्रीचंद शर्मा, एम.एल.सी., धीरेन्द्र सिंह, विधायक जेवर, संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि, वीरेश तिवारी तिवारी, श्रीमती कमलेश चैधरी, व ग्राम प्रधान समेत अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।