Greater Noida news : सिलबट्टे से पत्नी पर किया वार, गिरफ्तार
Greater Noida news: Wife attacked with cobweb, arrested
भारत
चेतना मंच
16 Dec 2022 04:33 PM
Greater Noida news : पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी पर सिलबट्टे से वार कर जानलेवा हमला करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से वारदात में प्रयुक्त सिलबट्टा भी बरामद हुआ है।
Greater Noida news :
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अरुण भाटी पुत्र सुखपाल भाटी निवासी ग्राम लडपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में सेक्टर ओमीक्रोम-3 स्थित सोसाइटी में अपने परिवार सहित रहा था। किसी बात को लेकर 13 दिसंबर को अरुण भाटी ने अपनी पत्नी के मुंह,सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर सिलबट्टे से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद अरुण मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में अरुण के ससुर ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।