Greater Noida News : व्यापारियों के हितों की रक्षा को सदैव रहूंगा तैयार : धीरेन्द्र सिंह
Jewar MLA Dhirendra Singh held talks with concerned officers of GST department at his camp office in Rabupura
भारत
चेतना मंच
15 Dec 2022 05:04 PM
Greater Noida News : जीएसटी को लेकर व्यापारियों में बनी भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए जेवर व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में जागरूकता कैंप लगाए जायेंगे। जीएसटी को लेकर विगत दिनों से जनपद में फैल रही भ्रामक खबरों से व्यापारियों में काफी आक्रोश था तथा विगत कई दिनों तक व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी थी। उसी को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर जीएसटी विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता की तथा हर कस्बे में जीएसटी से संबंधित जागरूकता कैंप लगाए जाने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया। विभाग 17 दिसंबर को कस्बा जेवर, दनकौर और बिलासपुर में जीएसटी को लेकर जीएसटी विभाग जागरूकता कैंप का आयोजन करेगा, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
Greater Noida News :
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश सरकार व्यापारियों के साथ पूरी तरह से खड़ी है। इस मौके पर जीएसटी विभाग के संजय सरोज व आशीष चौधरी मौजूद है।