Greater Noida News : उप्र में अपने दम पर चुनाव लड़ेेंगे: चंद्रशेखर
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:27 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:27 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। आजाद समाज पार्टी ने 33 सीटों पर उम्मीदवारों उतारने की घोषणा कर दी है।ग्रेटर नोएडा स्थित वाईएमसीए क्लब (YMCA Club) में आयोजित प्रेसवार्ता में आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं एक युवा हूं और मैंने सिर्फ परेशानियों से लडऩा सीखा है। मैंने पांच साल में बहुत कुछ देखा औए खोया है।चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ‘मैं सरकार से कभी डरा नहीं। मेरा डर था कि विपक्ष के बिखराव की वजह से बीजेपी वापस लौटी है तो अच्छा नहीं है। सबको सत्ता से मतलब लेकिन हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं है।’ आजाद ने कहा कि पिछले दो महीने में हमारे साथ छल हुआ, कुछ लोगों के हंसी का विषय होगा कि चंद्रशेखर को बेवकूफ बना दिया। लेकिन मैंने इस बार भी मंत्रिपद और बाकी चीजों को ठोकर मार दी।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंद्रशेखर ने कहा कि छोटे-छोटे दलों से बातचीत अभी भी चल रही है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उनकी पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी लड़ाई केवल भाजपा से है। अगर पार्टी कहेगी तो गोरखपुर से चुनाव भी लडूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे साथ एक पार्टी के नेता से 25 सीटों पर बात हुई थी। जिन नेता से बात हुई थी अब उनके साथ नहीं जायेंगे।