Greater Noida News : 11वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत सेना के पूर्व अधिकारी की पत्नी थीं
Falling from Building caricature
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jul 2022 06:43 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । थाना बिसरख क्षेत्र के निराला एस्टेट अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से गिरकर इंडियन डिफेंस सर्विस के सेवानिवृत्त डायरेक्टर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है। जानकारी के मुताबिक इंडियन डिफेंस सर्विस के सेवानिवृत्त डायरेक्टर राजीव यादव अपने परिजनों के साथ निराला एस्टेट सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर रहते हैं। आज सुबह 11 बजे के आसपास उनकी 55 वर्षीय पत्नी प्रतिभा यादव 11वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय राजीव यादव व उनका बेटा रोहन दूसरे कमरे में थे। प्रतिभा यादव के गिरने की जानकारी मिलने पर राजीव यादव अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि प्रतिभा यादव पिछले 3 हफ्तों से डिप्रेशन में थी और उनका फोर्टिस अस्पताल से इलाज चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि संभवत डिप्रेशन के कारण उन्होंने आत्महत्या की है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों से बात होने के पश्चात ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला ने आत्महत्या की है या कोई और कारण रहे हैं।