Greater Noida News : 13 साल छोटे युवक के साथ लिव इन में रह रही थी महिला, शादी के लिए हुई हत्या
Woman was living in live-in with 13 years younger youth, killed for marriage
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:21 AM
ग्रेटर नोएडा। अपने से 13 साल छोटे उम्र के युवक के साथ लिव इन में रह रही महिला ने सोचा भी नहीं था कि जिसके साथ वह शादी करना चाहती है, वही उसकी जान ले लेगा। बिसरख थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव के तालाब में मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त करने के पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
Greater Noida News
शादी का दबाव डालने पर की प्रेमिका की हत्या
डीसीपी सेंट्रल राम बदन सिंह ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र ग्राम हैबतपुर के तालाब में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान शव की शिनाख्त साईबा उम्र 35 वर्ष पत्नी जितेन्द्र थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई थी। मृतका के भाई शकील पुत्र हनीफ ने बिसरख थाने में अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके प्रेमी जितेंद्र भाटी पर लगाया था। इस मामले की जांच के दौरान रविवार को आरोपी जितेन्द्र भाटी पुत्र सुरेन्द्र भाटी निवासी कैमराला थाना दादरी को लोकल इंटेलिजेंस तथा गोपनीय सूचना के आधार पर गौर सिटी चौक से गिरफ्तार किया गया।
सोशल मीडिया के जरिये साल 2022 से थे संपर्क में
डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि मैं व मृतका साईबा दोनों ही इंस्टाग्राम के माध्यम से नवम्बर 2022 में सम्पर्क में थे। दोनों ही शादी करना चाहते थे। वे दोनों हैबतपुर में लिव इन में रह रहे थे। मृतका की उम्र 35 वर्ष थी। जबकि अभियुक्त जितेन्द्र की उम्र 22 वर्ष है। दोनों की उम्र में 10-12 वर्ष का अन्तर था। साईबा जितेन्द्र से शादी को लेकर आएदिन लड़ती झगड़ती रहती थी।
Greater Noida News
पहले दोनों ने शराब पी, फिर झगड़े में कर दी हत्या
उन्होंने बताया कि 15 मई की रात को दोनों ने मिलकर शराब पी। शराब के नशे में दोनों में शादी करने को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि जितेंद्र ने घरेलू चाकू से महिला के हाथों की नसें काट दी। इससे महिला की मौत हो गयी। अभियुक्त ने महिला के शव को ग्राम हैबतपुर के तालाब में छुपाने के उद्देश्य से फेंक दिया। महिला की लाश 18 मई को बरामद हुआ था।
किराये के मकान से चाकू और शराब की बोतलें बरामद
डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त जितेन्द्र की निशानदेही पर हैबतपुर स्थित किराये के कमरे से एक घरेलू चाकू, शराब के खाली पव्वे, खाली अद्धे कुल 05, आधार कार्ड और अभियुक्त का मोबाईल फोन आदि बरामद हुआ है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।