
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा/प्रयागराज। दुनिया भर में इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए माफिया अतीक अहमद (Ateek Ahmed) के तार अब ग्रेटर नोएडा से भी जुड़ गए हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में माफिया अतीक अहमद (Ateek Ahmed) के नाम पर दर्ज एक भवन मिला है जिस पर एसटीएफ (STF) की नजर टिक गई है।
आपको बता दें कि प्रयागराज में गत दिनों दिनदहाड़े हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सपा नेता और बाहुबली माफिया सरगना अतीक अहमद Ateek Ahmed) पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ, क्राइम ब्रांच व सरकारी जांच एजेंसी अतीक के ठिकानों की खोज खबर ले रही है। एसटीएफ STF) ने ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सेक्टर-36 में अतीक के एक ठिकाने का पता लगाया है। इस ठिकाने की पड़ताल के लिए एसटीएफ और जांच एजेंसी यहां डेरा डाले हुए हैं। एसटीएफ इस बात की जानकारी जुटाने में लगी हुई है इस मकान पर किन-किन लोगों का आना जाना था
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सेक्टर-36 (Sector-36) के ए-107 के बाहर एसटीएफ (STF) व जांच एजेंसियो की सरगर्मी पिछले 2 दिनों से बढ़ी हुई है। बताया जाता है कि यह मकान कुख्यात माफिया अतीक अहमद Ateek Ahmed) का है। करीब ढाई दशक पूर्व 90 मीटर का यह प्लॉट ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida authority) से अतीक अहमद के नाम पर अलॉट हुआ था। सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि अतीक अहमद के बेटे ने करीब 7 साल पूर्व इसी मकान में रहकर एक नामी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। चर्चा है कि लोगों को डराने धमकाने तथा रंगदारी वसूलने के लिए अतीक व उसके गुर्गे ग्रेटर नोएडा के इस मकान का प्रयोग करते थे। एनसीआर और पश्चिम क्षेत्र के मामलों को अतीक के गुर्गो द्वारा यही निपटाया जाता था।
फिलहाल यह मकान पिछले काफी समय से बंद बताया जा रहा है। यदा-कदा कुछ लोग इस मकान में 1 या 2 दिन के लिए आकर ठहरते थे। ग्रेटर नोएडा में अतीक का ठिकाना मिलने पर एसटीएफ और जांच एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं। एसटीएफ इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि इस मकान से किस तरह की गतिविधियां संचालित होती थी और यहां कौन कौन लोग आते थे। एसटीएफ के जवान खुफिया तरीके से इस मकान पर नजर जमा हुए हैं और यहां आने वाले लोगों की कुंडली तैयार कर रहे हैं।