Greater Noida : हिंडन किनारे बसी कालोनी का एनपीसीएल ने काटा बिजली कनेक्शन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:40 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । हिंडन किनारे बसी कालोनी में रहने वाले लोग पिछले 5 दिनों से अंधेरे में हैं। एनपीसीएल (NPCL) ने यहां कई घरों के बिजली के कनेक्शन काट दिए हैं।
Greater Noida News
आज सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और एनपीसीएल (NPCL) की कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि नोएडा पॉवर कॉर्पोरेशन ने अभी कुछ दिन पहले ही बिजली के कनेक्शन दिये थे। लेकिन अचानक 5 दिनों पहले यहां सप्लाई होने वाली लाइट का कनेक्शन काट दिया है।
Greater Noida News
एनपीसीएल (NPCL) के अधिकारी कनेक्शन काटने (Disconnection) की कोई वजह नहीं बता रहे हैं। पिछले 5 दिनों से सैकड़ों लोग बिना लाइट के रह रहे हैं। एनपीसीएल की इस कार्रवाई के विरोध में ही आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है। जब तक बिजली के कनेक्शन जोड़े नहीं जाते तब तक कलेक्ट्रेट से नहीं जाएंगे।
प्रदर्शन में गिरिराज, रवि मीणा, रेखा, सुनीता, प्रेम, दिनेश कुमार, रामभरोसे सहित बड़ी संख्या में प्रभावित लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।