ग्रेटर नोएडा वेस्ट । 14 एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों को बिना पूर्व सूचना के गौर मैनेजमेंट ने कॉमन एरिया मेंटिनेंस (सीएएम) चार्ज को 1.50 पैसे से बढ़ाकर 2.00 रूपये बढ़ा दिया जिसके विरोध में सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
निवासियों ने बताया कि पिछले बार सीएएम के बढ़ाते समय गौर मेनेजमेंट की तरफ से बोला गया था कि अब शेष बुनियादी सुविधाएं देने के उपरान्त ही दुबारा से सीएएम को बढ़ाया जायेगा। लेकिन बुनियादी सुविधाओं जैसे कि दूसरा मुख्य गेट (एफ टॉवर के सामने), स्वीमिंग पूल, खऱाब लिफ्टों का मेंटिनेंस, पार्किंग बेसमेंट (1&2) मे वॉटर लीकेज की समस्या, खराब लाइट्स की समस्या, ग्रीन पार्क एरिया की समस्या, पार्किंग व्यवस्था एवम सिक्योरिटी की समस्या इत्यादि को गौर मेंटिनेंस की टीम अभी तक नजरंदाज करती रही है।
बिल्डर की मनमानी के विरोध में 14ह्लद्ध एवेन्यू सोसाइटी के सकडों निवासियों ने गौर मैनेजमेंट के अडय़िल रवैए से परेशान होकर मुख्य गेट पर अपना आक्रोश जताया और बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 14ह्लद्ध एवेन्यू के समस्त रेजिडेंट्स ने एकजुट होकर सर्वसहमति से तय किया गया कि कोई भी रेजिडेंट्स बढ़े हुए सीएएम को नही देगा, जबतक कि हमे गौर मेनेजमेंट से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जायेंगी। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि गौर मैनेजमेंट को इस बढ़े हुए सीएएम को वापस लेना ही होगा।