Greater Noida : फीस में छूट के नाम पर लूट के विरोध में उतरे अभिभावक
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:24 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । रेयान इंटरनेशनल स्कूल द्वारा एडमिशन एवं टयूशन फीस (Admission and Tuition Fee) में छूट के नाम पर लूट करने का आरोप लगाकर स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के अभिभावकों ने डीएम कार्यालय (DM Office) पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने करप्शन फ्री इंडिया (Corruption free India) संगठन के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री (Chief Minister) एवं जिलाधिकारी (District Magistrate) को संबोधित पत्र एडीएम उमेशचंद्र निगम को सौंप कर तत्काल जांच की मांग कर दोषियों को जेल भेजने की मांग की।
करप्शन फ्री इंडिया (Corruption free India) संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय (Chaudhary Praveen ) ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा दाखिले एवं मासिक फीस में 50 प्रतिशत छूट के नाम पर बच्चों के अभिभावकों के साथ वादा कर दाखिले कर लिए लेकिन बाद में 95 प्रतिशत फीस बढ़ाकर अभिभावकों के ऊपर आर्थिक बोझ डाल दिया। जब अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला कराने रेयान इंटरनेशनल स्कूल में गए तो वहां की प्रधानाचार्य सुधा सिंह एवं स्कूल सलाहकार अनु ने कहा कि अभिभावक बीटा 1 स्थित सेंट मार्टिन स्कूल एवं मनोरंजन नर्सरी स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भटनागर के पास से एक सर्टिफिकेट जारी कराकर लाएं आपकी फीस 50 प्रतिशत कम कर दी जाएगी। जिस सर्टिफिकेट की एवज में रूचि भटनागर एवं सैंट मार्टिन के प्रबंधक ने लोगों से 15 हजार से 70000 तक लिए जिसके बाद 50 प्रतिशत छूट पर दाखिला हो गया। लेकिन अब स्कूल पूरी फीस मांग रहा है। जिसके विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनर तले अभिभावकों ने जिला मुख्यालय में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि यह रेयान इंटरनेशनल स्कूल एवं सैंट मार्टिन मनोरंजन नर्सरी स्कूल के बीच कई करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है।
इस दौरान आलोक नागर, डॉ. दीपक शर्मा, नरेंद्र कपासिया, सुनील फौजी, प्रदीप उपाध्याय, बलराज हूण, शिवकुमार कसाना, चौधरी प्रेम प्रधान, नीरज भाटी, कुलबीर भाटी, योगेश भाटी, अंकित त्यागी, हरवीर नागर, विशेष लौर, प्रेम राज भाटी, प्रियंका उपाध्याय, प्रियंका चौधरी, मीनू अत्री, सुंदर प्रजापति, सत्येंद्र सिंह व यशपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।