Greater Noida : एनसीआर में ईंट भट्टों पर लगी रोक हटाएं
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:35 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । ईंट निर्माता समिति जिला गौतमबुद्घनगर ने सरकार से मांग की है कि वह एनसीआर में ईट भट्टों पर लगी रोक को हटाएं तथा जीएसटी पुराने ही स्लैब ली जाए। ग्रेटर नोएडा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी तथा महामंत्री रजनीकांत अग्रवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ईट भट्टा उद्योग एनसीआर क्षेत्र में पूर्णतया संकट में है। देश के औद्योगिक विकास में ईट भट्टों का अहम योगदान है।सरकार द्वारा पूर्व में जिगजैग तकनीक पर ईट भट्टों को परिवर्तित करने का आदेश दिया गया था जिसके तहत जिले के प्रत्येक भट्टा मालिक में लगभग 60 लाख रूपये की लागत लगाकर भक्तों को जिगजैग पद्धति में परिवर्तित करके पर्यावरण संतुलन में सहयोग किया।उन्होंने कहा कि भट्टा उद्योग कुटीर उद्योग है। यह लाखों अनस्किल्ड मजदूरों को रोजगार देने का कार्य करता है। अब जबकि ईट भट्टा मालिक पर्यावरण संतुलन में भी सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में एनजीटी द्वारा एनसीआर में भट्टï पर रोक लगाई गई है इससे भट्टा उद्योग को काफी नुकसान हो रहा है।
सरकार द्वारा जीएसटी में भी बेहद वृद्धि की गई है 1 प्रतिशत वाला स्लैब 6 प्रतिशत व 5 प्रतिशत वाला स्लैब 12 प्रतिशत करने की घोषणा सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि भट्टा मालिक जीएसटी की कोई भी धनराशि आम ग्राहक से नहीं लेता है ऐसे में कोयले के रेट में वृद्धि व जीएसटी की वृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि सरकार ईंट भट्टïों को तुरंत चलवाए और जीएसटी पुराने ही स्लैब पर ली जाए।