Greater Noida : रोटरी क्लब ने बाटी फर्स्ट एड किट एवं हेलमेट
Rotary Club distributed first aid kit and helmet
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 11:38 AM
ग्रेटर नोएडा। पूर्व अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा वाहन चालकों को फर्स्ट एड किट व हेलमेट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस चौकी परी चौक पर किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार (एसीपी ट्रेफिक) रहे।
विशिष्ट अतिथि ने कहा कि हमें लोगों को इसके बारे में जागरूक करना चाहिये। सही समय से उपचार न होने की वजह से लोगों को जान जाने का खतरा रहता है। फर्स्ट एड किट सभी वाहन में रखना अनिवार्य है।
टीआई आशुतोष सिंह ने बताया की दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा दोनों सवारी को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट आईएसआई मार्का का ही पहनें।
क्लब की ओर से अध्यक्ष विनय गुप्ता, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, विकास गर्ग, अशोक अग्रवाल, मोहित बंसल, मनोज गोयल, शुभम सिंघल, शुभम गोयल, सचिन गर्ग, आशुतोष सिंह (टीआई), सुनील कुमार सिंह (टीआई), हेमन्त उपाध्याय (एसआई), टीएसआई प्रदीप कुमार, बलवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।