मूल रूप से एटा का रहने वाला (19 वर्षीय) पिंकू पुत्र सिलेरी राम अपने भाई के साथ हैमस्टर कंपनी के पास बनी झुग्गियों में रहता था। पिंकू एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। सोमवार को उसका भाई काम पर चला गया। शाम के समय जब वह वापस लौटा तो उसे पिंकू झुग्गी में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिंकू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।