Greater Noida : व्यक्तित्व व काम देखकर करें चुनाव में समर्थन: डॉ मलिक
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:20 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण विद डॉ मलिक ने कहा है कि देश, प्रदेश एवं समाज के हित में प्रत्याशी का व्यक्तित्व व समाज के लिए काम करने की क्षमता देखकर समर्थन करना चाहिए। अपने फेसबुक लाइव संदेश में श्री मलिक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव जनता का सबसे ताकतवर हथियार है। संविधान द्वारा प्रदत्त इस ताकत का हमें सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए। भावनात्मक मुददों, धनबल या दूसरे कोई प्रकार के प्रभाव में आकर हमें चुनाव में वोट व समर्थन नहीं देना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी एक निदर्लीय प्रत्याशी के तौर पर विधान परिषद (शिक्षक) का चुनाव लड़ चुके है। इस कारण उन्हें चुनावी राजनीति का अनुभव हो चुका है।
श्री मलिक ने अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हमें व्यक्तित्व व समाज की भलाई देखकर समर्थन व वोट देने चाहिए। जो प्रत्याशी ईमानदार हो, हमेशा जनता के बीच में रहता हो, चरित्रवान हो, जिसमें सघर्ष करने की क्ष्माता हो तथा जिसने पहले भी जनता की भलाई के काम किए हों। ऐसे व्यक्ति को समर्थन व वोट देने चाहिए। श्री मलिक ने जोर देकर कहा कि धर्म, जाति, पार्टी की विचारधारा अथवा दूसरे मुददों से प्रभावित हुए बिना ऐसे व्यक्ति को विधायक चुनना चाहिए जो विधानसभा में जाकर वास्तव में अपने क्षेत्र, अपने समाज व अपने प्रदेश का भला करने वाली नीतियां व कानून बनवा सके।