Greater Noida: समाज को संदेश देने का बेहतरीन साधन है गायिकी: नागर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:27 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। प्रसिद्ध लोक गायक ब्रहमपाल सिंह नागर(Famous Folk Singer Brahmpal Singh Nagar) का कहना है कि गायिकी के द्वारा समाज को कोई भी संदेश आसानी से दिया जा सकता है। श्री नागर ने यह बात चेतना मंच(Chetna Manch) से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यू तो समाज में किसी भी अच्छे संदेश व सारगर्भित बात को पहुंचाने के अनेक माध्यम हैं। किन्तु गायिकी एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा समाज का प्रत्येक वर्ग संदेश को आसानी से समझ लेता है। यही कारण है कि वे हमेशा गायिकी की विभिन्न विधाओं रागनी(Ragini) , भजन(Bhajan), गीत (Song)एवं रसिया(Rasiya) आदि के द्वारा संदेश फैलाने का प्रयास करता रहता है। इस काम में मेरे सैकड़ों सहयोगी, मित्र व शिष्य भी समाज में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।
श्री नागर ने कहा कि समाज गायिकी के कलाकारों को भरपूर प्यार व सम्मान देता है। सरकार व सरकारी तंत्र से पर्याप्त सहयोग की मांग हम हमेशा करते रहते हैं। दहेज प्रथा का विरोध हो, नशा-मुक्ति हो, माता-पिता की सेवा व सम्मान करने का संदेश हो। हम हमेशा समाज को जागरूक करने का काम करते ही रहते हैं। इस अवसर पर श्री नागर के साथ प्रसिद्ध रागनी गायक टीकम सिंह नागर (Famous Ragni Singer Tikam Singh Nagar)भी उपस्थित थे।