Greater Noida : पैसों की छीना झपटी पर पहुंच गए जेल
snatched money reached jail
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:36 AM
ग्रेटर नोएडा। शराब के नशे में आपस में पैसों की छीना झपटी करना चार युवकों को खासा महंगा पड़ गया। पैसों की छीनाझपटी होते देखकर किसी राहगीर ने सूरजपुर थाने की पुलिस को लूट की सूचना दे दी। लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के बाद सारा माजरा समझ में आया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात्रि करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जुनपत क्षेत्र में कुछ बदमाश लोगों से लूटपाट कर रहे हैं। लूट की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर चार युवक शराब के नशे में आपस में पैसों को लेकर छीना झपटी कर रहे थे। चारों युवकों से जब लूट के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने इस तरह की घटना होने से साफ इंकार कर दिया। युवकों ने बताया कि वे शराब के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए एक दूसरे से छीना झपटी कर रहे थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से रवि पुत्र लल्लू, विवेक पुत्र रामकृपाल, गणेश पुत्र पंचम व सोनू पुत्र चेतराम निवासी ऐच्छर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।