Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । जेवर कस्बे में बीती रात्रि एक व्यक्ति के सर में सरिए का वार कर उसकी निर्मम हत्या ( the killing) कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को घर के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया। आज सुबह लहूलुहान शव मिलने पर कस्बे में दहशत फैल गई।
थाना प्रभारी (SHO) ने बताया कि आज सुबह किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि जेवर कस्बे में रहने वाले 51 वर्षीय पंचम का शव एक खाली प्लॉट में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि पंचम के सर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। शव के पास ही रक्त रंजित सरिया भी पड़ा हुआ मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पंचम मूल रूप से फतेहपुर कानपुर का रहने वाला था। उसने जेवर कस्बे में अपना घर बनाया हुआ था। उसकी पत्नी की कुछ माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। पंचम के साथ उसकी 18 वर्षीय पुत्री भी रहती थी।
एसीपी (Acp) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पंचम की पुत्री व उसके प्रेमी की भूमिका संदिग्ध लग रही है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।