Greater Noida : पथिक विचार केन्द्र ने दिया किसान बेरोजगार सेना को खुला समर्थन
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:38 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । जनपद के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए किसान बेरोजगार सेना द्वारा प्रदर्शन के ऐलान को पथिक विचार केन्द्र ने खुला समर्थन दिया है। पथिक विचार केन्द्र के अध्यक्ष व दादरी से सपा को प्रत्याशी रहे राजकुमार भाटी ने किसान बेरोजगार सेना द्वारा कल हायर कंपनी के घेराव को खुला समर्थन देते हुए कहा कि चुनाव के बाद भी हम इस मांग को नहीं छोड़ेंगे।
श्री भाटी ने कहा कि जनपद के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार न दिया जाना स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय है। स्थानीय युवक बड़ी संख्या में बेरोजगार हैं। जबकि जिले में स्थपित उद्योग क्षेत्र के किसानों की जमीन पर ही बने हैं। राजकुमार भाटी ने स्थानीय जनता से भी अपील की है क वह इस आंदोलन मेंबढ़-चढ़कर हिस्सा लें।में