
नरेंद्र भूषण, (सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण)
तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर नोएडा में सी एंड डी वेस्ट भी काफी मात्रा में निकल रहा है। प्लांट न होने से प्रोसेस नहीं हो पा रहा था। इसके लिए सी एंड डी वेस्ट प्लांट बनवाना जरूरी है। इस प्लांट के बन जाने से मलबे को प्रोसेस करके टाइल्स आदि बनाई जा सकेगी। इससे ग्रेटर नोएडा को भी और स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। सीईओ ने ग्रेटर नोएडावासियों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है।