Greater Noida : दलालों की धरपकड़ के लिए एसीईओ ने मारे छापे, प्राधिकरण में मचा हड़कंप
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:27 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में दलालों का साम्राज्य समाप्त करने को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी चौकन्ना हो गए हैं। सीईओ सुरेंद्र सिंह ने जहां पास व्यवस्था शुरू कर दी है। वही गुरुवार को प्राधिकरण में दलालों के प्रवेश की सूचना पर सीईओ सुरेंद्र सिंह ने ऐसीईओ अमनदीप डूली को निर्देश दिए कि वह प्राधिकरण के गेट नंबर 2 पर रजिस्टर में दर्ज नामों को चेक करें।
सीईओ के निर्देश मिलते हैं एसीईओ अमनदीप डूली सबसे पहले अपने स्टाफ के साथ प्राधिकरण के गेट नंबर 2 पहुंचे। वहां पर 12:30 बजे तक जितने भी गेट पास जारी किए गए हैं, सभी का बारीकी से निरीक्षण किया। उसके बाद ऐसीईओ अमनदीप डूली प्राधिकरण के टावर 2 में पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले प्रॉपर्टी विभाग के प्रत्येक दफ्तर में चेकिंग की। वही इसके बाद 6 प्रतिशत आबादी विभाग में गए यहां पर कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
एसीईओ के दफ्तर में छापेमारी की सूचना पाकर कर्मचारी और दलालों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों और अधिकारियों के इर्द-गिर्द मडराने वाले दलाल दफ्तरों से सीडीयों के सहारे रफूचक्कर हो गए। एसीईओ इसी तरह प्लानिंग विभाग, प्रोजेक्ट विभाग ने भी कर्मचारियों और अधिकारियों के दफ्तर खंगाले। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारी और अधिकारियों से जवाब तलब किया है।