Greater Noida : यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला
भारत
RP Raghuvanshi
30 Mar 2023 05:42 PM
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क पार कर रहे एक ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मूल रूप से ग्राम घनश्यामपुर जिला मैनपुरी निवासी रामू पुत्र संजय कुमार ट्रक चालक था। मंगलवार को वह यमुना एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर गांव के पास ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
रामू को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना जेवर पुलिस ने उसे उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रामू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।